आरा, दिसम्बर 23 -- डिजिटल डाक सुविधाओं की नई शुरुआत डाक अधीक्षक नीरज कुमार ने किया उद्घाटन जगदीशपुर, निज संवाददाता। उप डाकघर बेनवलिया को मंगलवार को पुराने भवन से बाजार क्षेत्र के नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे आम लोगों को डाक सेवाओं का लाभ पहले से कहीं अधिक सुगमता से मिल सकेगा। नए भवन का उद्घाटन डाक अधीक्षक नीरज कुमार ने किया। डाक निरीक्षक गौरव कुमार व उप डाकपाल विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि बाजार क्षेत्र में डाकघर के आने से बचत खाता, आरडी-एफडी, स्पीड पोस्ट, पेंशन, बीमा व अन्य डाक सेवाएं अधिक लोगों तक पहुंचेंगी। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और व्यापारियों को विशेष राहत मिलेगी। मौके पर सोनू वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...