शामली, दिसम्बर 15 -- थाना भवन नगर पंचायत ने पुलिस के साथ नगर पंचायत में बाजार में अतिक्रमण को बलपूर्वक हटवा दिया। इस बीच कई दुकानदारों से छुटपुट काहासुनी के बाद नगर पंचायत ने सामान जब्त भी किया। नगर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के चलते बाजार की चौड़ी सड़के संकरी गलियों में तब्दील हो गई है जिसके चलते आए दिन रास्ते से गुजरते लोगों से इन अतिक्रमण कार्यों की लोगों से झड़प भी होती रहती है। गत कुछ दिनों पूर्व व्यापारी नेता विवेक गोयल के साथ भी अतिक्रमण को लेकर विवाद हो गया था जिस पर विवेक गोयल ने नगर पंचायत को लिखित शिकायत करते हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। मामले में नगर पंचायत द्वारा कई दिनों तक मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया परंतु कोई कार्रवाई अमल में नहीं आई। सोमवार को नगर पंचायत कर्मियों की टीम ने पुलिस बल के साथ बाजार से अ...