गढ़वा, मार्च 31 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। रविवार को साप्ताहिक बाजार में नवरात्रि, चैती छठ और ईद के कारण चहल-पहल देखी गई। लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़े। उससे बाजार में रौनक बढ़ गई। दुकानदारों ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। भीड़भाड़ का एक और प्रमुख कारण राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को पर्व पर दी गई एक मुश्त सम्मान राशि भी मानी जा रही है। कई महिलाओं ने बताया कि इस सहायता राशि से उन्हें अपने घर की जरूरतों को पूरा करने में आसानी हो रही है। खासतौर पर त्योहारों के मद्देनजर महिलाएं कपड़े, राशन और पूजा-पाठ का सामान खरीदती नजर आईं। बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई थी। थाना प्रभारी रजनी रंजन ने ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती की ताकि किसी तरह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.