फरीदाबाद, अगस्त 7 -- फरीदाबाद। तीन दिन बाद रक्षा बंधन का त्योहार है। शहर के बाजार रक्षा बंधन के लिए सजकर तैयार हो चुके हैं। बाजार में राखियों के 15 हजार से ज्यादा डिजाइन उपलब्ध हैं। त्योहार में तीन दिन शेष रहने के कारण बाजारों में राखियों की जमकर खरीदारी हो रही है। शहर के एनआईटी-एक बाजार, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी-पांच, बल्लभगढ़, सेक्टर-15 और ग्रेटर फरीदाबाद में धागे, लकड़ी, एडी जरकन, ब्रेसलेट, एडी स्टोन की राखियों की भरमार है। बुधवार शाम को महिलाएं बाजारों में खरीदारी करने पहुंचीं हुईं थीं। अधिकांश महिलाएं धागे और ब्रेसलेट वाली राखियों की खरीदारी कर रही थीं। वहीं बाजार में बच्चों को ध्यान में रखते हुए बाजार में लोकप्रिय कार्टून पर वाली राखियां उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए महिलाएं कैप्टन, डोरीमॉन, छोटा भीम, घड़ी बैंड, स्...