इटावा औरैया, जनवरी 9 -- चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम मूंज निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जनवरी की शाम वह बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के विकास, निर्मल, सचिन कुमार और असित कुमार वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से अर्जुन सिंह के साथ मारपीट की। शोर सुनकर गांव का गौतम बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.