संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होली का त्योहार आते ही रंग-बिरंगी टोपी और मुखौटे का भी डिमांड बढ़ जाती है। बाजार में मलिंगा से लेकर शेर और बिल्ली तक का चेहरा मौजूद है। मुखौटा को लेकर बच्चों में अधिक उत्साह है। अभी से बाजार में बिल्ली, शेर, भालू, बंदर के साथ मलिंगा का मुखौटा बिक रहा है। बच्चे अपने पसंद के मुखौटे बाजार में जम कर खरीदारी कर रहे हैं। होली का पर्व रंग और गुलाल के साथ मस्ती का त्योहर माना जाता है। लोग एक दूसरे के ऊपर रंग डालते हैं और अबीर गुलाल लगाते हैं। गुलाल लगाते समय लोग अपने बड़ों से आशीर्वाद भी लेते हैं। इसके साथ अब मुखौटा लगाने का चलन शुरू हो गया है। बाजार में योगी-मोदी पिचकारी व मुखौटे के साथ साथ मलिंगा का मुखौटा बिक रहा है। बाजर में डोरेमान के मुखौटे की भी खरीदारी की जा रही है। ब...