मुंगेर, फरवरी 6 -- सत्तर कटैया।बाजार के समीप मारपीट और चेन छिनतई की घटना सामने आई है। पदमपुर गांव निवासी बनोद कुमार भवेश ने बिहरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि मधु (हनी) को लेकर हुए विवाद में उसके साथ मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन ली गई। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...