बरेली, जनवरी 29 -- आंवला। एक व्यक्ति ने मऊचन्दपुर बाजार में मारपीट करने और रंगदारी मांगने के आरोप में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के मोहल्ला बजरिया के मोहम्मद अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आठ लोगों पर आरोप लगाया है कि वह मऊचन्दपुर की साप्ताहिक बाज़ार की देखरेख करते हैं। वह मालिक की ओर से बाजार के मुंशी हैं। शनिवार को कुछ लोग आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट और रंगदारी की मांग करने लगे। इस मामले में पुलिस ने दिलावर समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.