फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 1 -- शमसाबाद। बाजार में पॉलीथिन खुले आम बेची जा रही है। इसको रोकने के लिए नगर पंचायत पूरी तरह से फेल हो रही है। लोग खुलेआम दुकान से सामान खरीदकर पालीथिन में लेकर जाते हुये देखे जा सकते हैं। नगर के मुख्य बाजार सब्जी मंडी और सड़क के किनारे ठेलों पर लोग खुलेआम पालीथिन में सामान रखकर जा रहे है। इससे यह लग रहा है कि पालीथिन में सामान बेचने वालों को डर ही नही लग रहा है। लोग नगर पंचायत कार्यालय के सामने से भी पालीथिन लेकर जा रहे हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण को जोर का झटका लग रहा है। यदि इसी तरह से नगर पंचायत का रुख बना रहा तो पॉलीथिन की बिक्री पर अंकुश लगना मुश्किल हो जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...