किशनगंज, फरवरी 21 -- किशनगंज। एक संवाददाता शहर के मुख्य बाजार में शौचालय नहीं होने से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शौचालय नहीं रहने से जहां दुकानदारों सहित ग्राहकों को भी समस्या होती है। मुख्य बाजार फल चौक, सौदागर पट्टी, नेमीचंद रोड, चांदनी चौक, गांधी चौक, भगत टोली रोड, धर्मशाला रोड इन जगहों पर कहीं भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि मुख्य बाजार में शौचालय की व्यवस्था की जाए ताकि स्थानीय दुकानदार सहित ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.