बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- बाजार में नहीं बिकता ज्ञान : श्रवण मंत्री ने उद्भव कार्यक्रम में बढ़ाया छात्रों का हौसला नूरसराय के अंधना मोड़ के पास हुआ आयोजन फोटो : नूरसराय मंत्री-नूरसराय में बच्चों के बनाये मॉडल को देखते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार के अंधना मोड़ के पास उद्भव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी। छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किये। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों का हौसला बढ़ाया और कहा कि बाजार में सब कुछ बिकता है, ज्ञान नहीं बिकता। छात्रों ने स्मार्ट सिटी, दांडी यात्रा, डेवलप विलेज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, चंद्रयान-3 आदि विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्य...