गाजीपुर, फरवरी 21 -- दिलदारनगर। रमजान के मद्देनजर शनिवार को बाजार में खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर रेल फाटक के पास घंटों जाम लगने से राहगीर और खरीदार परेशान रहे। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई बाइक सवार शॉर्टकट रास्तों से निकलते दिखे, जबकि कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार की। रोजा से जुड़े सामान जैसे फल, खजूर, सेवई, कपड़े, शर्टिंग-सूटिंग और जनरल स्टोर पर सबसे अधिक भीड़ रही। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की अपील की, जिससे धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.