हापुड़, फरवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर शाम बाजार में खरीददारी के दौरान एक छह वर्षीय बच्चा अचानक गुम हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र एक घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महबूब आलम पुत्र इलियास, निवासी सकरीघर थाना पढोल जिला मधुबनी बिहार, हाल निवासी बिलाल मस्जिद के पास कस्बा व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, रविवार को अपने परिवार और बच्चों के साथ पिलखुवा बाजार में खरीददारी करने आए थे। इसी दौरान उनका छह वर्षीय पुत्र आतिक अचानक भीड़ में कहीं गुम हो गया। बच्चे के लापता होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पिलखुवा कोवाली पुलिस को दी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.