रामपुर, नवम्बर 11 -- सर्दी की दस्तक के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो चुकी है। सर्दी बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर गर्म कपड़ों के बाजार सज गए हैं। बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़े खूब पसंद आ रहे हैं। जैकेट, जर्सी, कैप और मफलर आदि की खरीदारी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी बढ़ने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। ग्राहक काफी संख्या में घरों से निकलकर खरीदारी को पहुंच रहे हैं। इसीलिए इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.