भभुआ, फरवरी 7 -- महंगाई, कच्चे माल की कीमत और प्रशासनिक दबाव से घट रहा मुनाफा रोजगार बचाने के लिए संघर्षरत ठेला वेंडरों ने की स्थाई व्यवस्था की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। दिन ढलने पर गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसे में बाजार में गन्ना जूस की बिक्री बढ़ गई है। शहर के चौक-चौराहों पर गन्ना जूस की दुकानों की रौनक लौटने लगी है। ठंडे और ताजा जूस की बढ़ती मांग के बीच गन्ना जूस विक्रेता दिनभर मेहनत कर ग्राहकों को राहत दे रहे हैं। लेकिन, बढ़ती बिक्री के बावजूद इन छोटे कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पा रही है। बढ़ती लागत ने उनकी कमर तोड़ दी है। संजीवन कुमार, बेचू राम, प्रमोद कुमार, शिव बदन कुशवाहा आदि विक्रेताओं के अनुसार, इस साल गन्ने के दाम में भारी वृद्धि हुई है। इसके साथ ही बर्फ, नींबू, डिस्पोजल गिलास, मशीन की मरम्मत और रोजाना के...