बदायूं, फरवरी 24 -- कादरचौक। स्थित पशु बाजार (नखासा) में पशुओं के साथ क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कस्बे में लगने वाले इस बाजार में खरीदे गए पशुओं को व्यापारी बेरहमी से वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भर देते हैं। इस तरह के परिवहन से पशुओं को काफी तकलीफ होती है और कई बार उनकी मौत तक हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। सोमवार को भी बाजार से पशुओं को इसी तरह वाहनों में भरकर ले जाने की घटनाएं सामने आईं, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पिछले सोमवार को पशु प्रेमियों ने मामले की शिकायत भाजपा सांसद मेनका गांधी तक पहुंचाई थी, लेकिन उसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सोमवार को फिर वही हाल देखने को मिला और कई वाहनों में ...