बदायूं, अक्टूबर 6 -- उझानी कोतवाली के कछला के मुख्य चौराहे पर रविवार दोपहर मुख्य बाजार में चार किन्नर दुकानदारों से नेग (100-100 रुपये प्रति दुकान) मांग रहे थे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जो दुकानें पूरी राशि नहीं न देने पर किन्नरों द्वारा धमकी और गालीगलौज की जाती है। चौराहे पर सुदर्शन कश्यप की रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर जब उन्होंने केवल 50 रुपये देने की बात कही, तो किन्नरों ने गालियां देना शुरू कर दीं और अशांति फैलाते हुए अपने कपड़े उतारकर निर्वस्त्र अश्लीलता फैलाई। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और किन्नरों को तलाश कर अन्य दुकानों से बसूली करते हुए पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से उठाया गया सामान बरामद कर दुकानदार को वापस कराया। पुलिस ने बताया किन्नरों की गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.