मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। होली की अंतिम खरीदारी के लिए गुरुवार की शाम शहर में भारी भीड़ उमड़ी। इसके कारण शहर के मध्य इलाके में चौतरफा जाम लग गया। मोतीझील और कल्याणी में पैदल निकला भी मुश्किल हो गया। शाम में अधिकतर चौराहों पर से जवानों की ड्यूटी समाप्त हो गई थी। इस कारण जाम में फंसी गाड़ियों की कतार को सीधी कराने वाला भी कोई नहीं था। इससे जाम गहराता गया और लोग घंटों फंसे रहे। होली के साथ ईद की खरीदारी के लिए भी महिलाएं कपड़ा दुकानों में पहुंच रही हैं। इस कारण भी भीड़ बढ़ी। अघोरिया बजार, कलमबाग, अखाड़ाघाट, सरैयागंज, मोतीझील ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा। रात आठ बजे के बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.