आरा, फरवरी 12 -- बिहिया। नगर के राजा बाजार चौक पर बुधवार को आरओबी के नीचे तार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी तरह आग पर काबू पाया गया। राजा बाजार चौक स्थित आरओबी के नीचे बिजली, डिस सहित कई तरह के तार बांधे गये हैं। इस दौरान बुधवार को शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान पूर्व नपं उपाध्याय बैजनाथ प्रसाद और अग्निशमन के जवानों के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका। ---- पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण बिहिया। प्रखंड के निरनपुर गांव में बुधवार को पर्यावरण बचाने से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर पौधरोपण किया। नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार के पेड़ उपक्रम सह प्रमुख नित्यानंद ओझा ने किया। इस दौरान पर्यावरणविद् रमेश कुमार सुदामा ने कहा कि...