विकासनगर, फरवरी 10 -- मुख्य बाजार में मंगलवार को अश्लील इशारे करने वाली दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पुलिस के सुपुर्द किया। इस दौरान बाजार में लोगों ने जमकर हंगामा काटा। कहा कि विकासनगर बाजार में बढ़ रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस पुख्ता कार्रवाई नहीं कर रही है, लिहाजा उन्हें ही इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ रही है। बीते रविवार से युवा बिग्रेड नाम के संगठन ने मुख्य बाजार में अस्पताल चौक से पेट्रोल पंप के बीच बढ़ रहे देह व्यापार के खिलाफ अभियान शुरू किया। युवा बिग्रेड के संस्थापक राकेश कंडमाणी ने कहा सड़क पर कुछ महिलाएं लोगों को अश्लील इशारें करतीं हैं। होटल ऑर लॉज में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सभ्य घरों की महिलाओं के लिए बाजार में खरीदारी के लिए निकलना या स्टॉपेज पर यात्री वाहनों का इंतजार करना मुश्किल हो गया है। बाजार पुलिस चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.