लातेहार, जनवरी 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में लघु सिंचाई विभाग से अधूरे छोड़े गए पीसीसी सड़क का निर्माण गुरुवार को शुरू किया गया। बाजार में विजय आटा चक्की के सामने अधूरे रोड, करुण कुमार के बगल की सड़क का अधूरे पीसीसी सड़क का निर्माण शुरू किया गया। बता दें कि सड़क निर्माण को अधूरा छोड़ने की ग्रामीणों की शिकायत पर समाचार को हिंदुस्तान ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आये और अधूरे छोड़े पीसीसी सड़क का निर्माण को ठेकेदार और इंजीनियर ने शुरू कराया। अब ग्रामीणों की नजर उस सड़क पर टिक गई है कि स्वीकृति बैंक रोड और भट्ठी मुहल्ला में पीसीसी सड़क का निर्माण होता है या नही। इसकी चर्चा ग्रामीणों में हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...