अल्मोड़ा, जनवरी 10 -- अंकिता हत्याकांड मामले में 11 दिसम्बर को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया है। इसी के तहत स्याल्दे में यूकेडी ने लोगों से बंद के आह्वान को सफल बनाने की अपील की है। एड राकेश बिष्ट ने क्षेत्र के स्याल्दे, देघाट, वल्मरा, नैल, गुमटी, सराईखेत, इकूखेत आदि के व्यापारियों से राज्य के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही है। ताकि उत्तराखंड की अस्मिता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को बचाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...