पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाजार पर भी होली का रंग चढ़ गया है। होली पर्व को लेकर शहर के विभिन्न बाजारों में चहल-पहल है। शहर के भट्टा बाजार, मधुबनी बाजार,जनता चौक, पोलीटेक्निक चौक, लाइन बाजार, खीरु चौक, रजनी चौक, सुदीन चौक, मंझेली चौक, कोर्ट स्टेशन, कचहरी के समीप, आरएनसाह चौक, खुश्की बाग, गुलाबबाग के साथ साथ ग्रामीण इलाकों के विभिन्न चौक चौराहों पर होली को लेकर रंग , अबीर-गुलाल, पिचकारी एवं विभिन्न सामान बाजार की रौनक बढ़ा रही है। लोग अपने-अपने पसंद के रंग बिरंगे अबीर-गुलाल, रंग और पिचकारी खरीद रहे हैं। खासकर बच्चों की हाई डिमांड के कारण मुखौटे की भी बिक्री काफी बढ़ गई है। बच्चे विभिन्न डिजाइनों के पिचकारी खरीदने में उत्सुक हैं। इस साल पिचकारी की कीमत 50 रुपया से 500 रुपए है । पिछले साल भी 50 रुपया से 400 रुपए त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.