मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के एक मोहल्ले से जीरोमाइल चौक पर खरीदने के लिए घर निकली नाबालिग लड़की लापता हो गई है। पांच दिन से अहियापुर थाने की पुलिस उसे ढूंढ रही है। जीरोमाइल चौक और आसपास में लगे सभी सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। लड़की की मां ने तीन अंजान मोबाइल नंबर के धारक व बाबूसाह नाम से इंस्टाग्राम पर चलाए जा रहे आईडी धारक को आरोपित बनाया है। उसने पुलिस को बताया कि तीन फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे 15 वर्षीय पुत्री फेस क्रीम खरीदने के लिए 60 रुपये मांगी। उसने कहा कि वह जीरोमाइल दुर्गा मंदिर के पास से सामान लेकर आती है। शाम सात बजे तक वह घर वापस नहीं लौटी। तब आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बेटी के पास अपना निजी मोबाइल नहीं है। वह घर के फोन पर तीन अज्ञात मोबाइल...