औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- गोह थाना क्षेत्र के नगाईन गांव निवासी शशिकांत ओझा उर्फ मुन्ना की 60 वर्षीया मां पार्वती देवी लापता हो गई हैं। इस संबंध में पुत्र द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि 15 दिसंबर को पार्वती देवी गोह बाजार गई थीं। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने लगभग एक सप्ताह तक रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर खोजबीन की। बावजूद इसके उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार वृद्धा कान से कम सुनती हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...