बिहारशरीफ, मार्च 28 -- बाजार गयी वृद्ध महिला 2 दिन बाद भी नहीं लौटी घर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पटेल चौक की निवासी 75 वर्षीय रामप्यारी देवी अचानक गायब हो गयी है। वह घर से बाजार जाने के लिए दो दिन पहले निकली थी। अबतक नहीं लौटी है। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चलने पर पुत्र उमेश राउत ने सदर थाने में इसकी शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...