रुडकी, फरवरी 5 -- भगवानपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर थाने में दी है। बताया कि युवती किसी काम से भगवानपुर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। युवती के न मिलने से परिवार चिंतित है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.