बाराबंकी, जून 28 -- बाराबंकी। बाजार जाने के लिए घर से निकली 21 वर्षीय युवती कुर्सी थाना क्षेत्र से अचानक लापता हो गई। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिवार ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवती की मां द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री किसी आवश्यक कार्य से शुक्रवार की शाम बाजार गई थी। काफी समय बीत जाने के बावजूद वह घर नहीं लौटी। आसपास और परिचितों के यहां पूछताछ के बाद भी जब कुछ जानकारी नहीं मिली। इससे उन्हें आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुर्सी पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.