पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। बाजार गई महिला का अज्ञात बदमाश कुंडल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के रिश्तेदार की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसी कैमरों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गौहर निवासी केशव पुत्र दीन दयाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके रिश्तेदार धनदेवी पत्नी रामू निवासी ग्राम शिवनगर थाना गजरौला उसके घर पर आई थी। दो फरवरी को धनदेवी अपनी बहन उषा और उसके साथ न्यूरिया में लगने वाली बाजार में चप्पल लेने के लिए गई थी। वापस लौटते समय गौहर गेट के पास एक युवक आया और धनदेवी के कान के कुंडल छीन कर फरार हो गया। जिससे उसके कान में चोट भी लग गई। महिला के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। बदमाश का पीछा भी किया गया लेकिन वह फरार हो गय...