पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज बाजार वासियों ने मंगलवार को बैठक कर नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला लिया ताकि सौंदर्यीकरण हो और यातायात सुगम बन सके। हालांकि प्रशासनिक स्तर से अवैध कब्जों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके तहत सभी ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को स्वयं हटाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कदम से यातायात, स्वच्छता और जनसुविधाओं में सुधार होगा और एक स्थायी समाधान की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। व्यवसायी धीरेंद्र साह, शंकर दास, मुनचुन साह, चंद्रशेखर साह, इश्तियाक आलम पप्पू, भारत भारती, अनिल साह, रघुनंदन, सुबेश गुप्ता, रंजीत साह, दीपक साह, विकास,मनोज, प्रकाश साह, अशोक साह, रतन ठाकुर सहित दुकानदार बैठक में उपस्थित थे। दु...