हमीरपुर, जनवरी 10 -- कुरारा। कस्बा कुरारा के नगर पंचायत के सामने से मेन बाजार को गए रास्ते में गहरा गड्ढा हो जाने से वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। कस्बा कुरारा में नगर पंचायत के सामने से मुख्य बाजार को गए रास्ते में पक्की सड़क से नीचे गहरा गड्ढा हो जाने से ई रिक्शा आदि वाहन पलट जाते है। जिससे लोग अक्सर चोटिल हो रहे है। कस्बा निवासी प्रमोद, अरविंद, प्रदीप आदि ने बताया कि बाजार जाने वाली रास्ते की पुलिया सड़क के बीच में गहरा गड्ढा हो जाने से वाहन अक्सर पलटते रहते है। लोगो ने इस गड्ढे को ठीक कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.