कुशीनगर, जून 18 -- अहिरौली राजा। कसया विद्युत उपखंड के भुजौली फीडर अंतर्गत आने वाले अहिरौली राजा के मुख्य बाजार के रास्ते में सोमवार सुबह बिजली का तार टूटकर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान शॉर्टसर्किट से आग की लपटें निकलने लगीं और जोरदार आवाज हुई, जिससे राहगीर और दुकानदार इधर उधर भागने लगे। तार जलने से कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा। जानकारी के अनुसार सुबह के समय में सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार टकराकर टूटने से सड़क पर आ गिरे। गनीमत रहा कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों ने तुरंत बिजली निगम को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद कराकर तारों को हटाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.