फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 20 -- शमसाबाद, संवाददाता। नगर में अतिक्रमण से निकलना दूभर हो रहा है। ढाईघाट रोड पर फुटपाथ पर कारोबार हो रहा है। इससे हर रेाज जाम लग रहा है और इसमें फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। जाम की समस्या से समाधान दिलाने के लिए नगर पंचायत गंभीर नही है जिसके चलते स्थिति बिगड़ती जा रही है। थाना चौराहे से लेकर मोहल्ला तराई तक ढाईघाट रोड पर अतिक्रमण पूरी तरह से पसर गया है। दुकानों के आगे सड़क पर कारोबार हो रहा है। इस मुख्य रोडसे दिन भर वाहनों का निकलना रहता है। इसके चलते लंबा जाम लगता है और इसमें फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। शाहजहांपुर के लिए भी इधर से ही रास्ता गया हुआ है। ऐसे में जाम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस भी इस ओर गंभीर नही हो रही है। इसके साथ ही साथ पंजाब चौराहे से मुख्य बाजार तक अतिक्रमण ए...