बरेली, फरवरी 17 -- रिठौरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने ईओ और चौकी इंचार्ज को कस्बे के बाजार में साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा व व्यापारियों ने ईओ को बताया कि कस्बे में साप्ताहिक बंदी का आदेश प्रभावी है, जो उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत लागू है। इस कारण कस्बे के अधिकांश व्यापारी उक्त आदेश का पालन करते हुए सप्ताह में सोमवार को बाजार बंद रखते हैं। कुछ दुकानदार बंदी वाले दिन अपनी दुकानें खोल लेते हैं। जिससे प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.