संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा के इंटर कालेज चौराहे के पास पचेठी के ग्राम प्रधान को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ चोट पहुंचाने, जान बूझकर किसी को अपमानित करने, जान से मारने के प्रयास व गंभीर चोट पहुचाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान मनोज चौधरी का आरोप है कि वह निजी कार्य से बखिरा आए हुए थे। वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कालेज के निकट पहुंचने पर कुछ लोग रोककर गाली देने लगे व लाठी डंडे से मारने-पीटने लगे। उसे काफी चोट आईं। इस दौरान मेरी चेन गिर गई। आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मेड़रापार निवासी दिवेश, बरईपार निवासी कुलदीप व कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.