बदायूं, दिसम्बर 31 -- बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में सांड़ के हमले से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। घायल होमगार्ड का उपचार नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव बादशाहपुर निवासी होमगार्ड राजकिशोर सिंह यादव अपने घर के लिए सामान खरीदने बिल्सी बाजार आए थे। जैसे ही वह मुख्य बाजार स्थित एनए इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़े सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनकी एक पसली टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया और घायल होमगार्ड को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आवारा सांड़ और गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मुख्य बाजार और गलियों में दिनभर...