लातेहार, दिसम्बर 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंचल विभाग की ओर से बाजार और रेलवे के बाबा चौक पर अब तक अलाव की व्यवस्था नही की जा सकी है। लोग ठंड से शाम सुबह ठिठुर रहे हैं। बिरेन्द्र ठाकुर,सुरेंद्र, पपु और बसंत ने बताया कि ठंड से लोग बेहाल है। रोज ठंड बढ़ रही है। बाबा चौक और बाजार में दुकानदार , मजदूर और अन्य लोग रहते हैं। अलाव की व्यवस्था से उन्हें ठंड से काफी राहत मिलती, लेकिन अंचल विभाग के द्वारा अब तक अलाव की व्यवस्था नही कराई गई है। इधर सीओ लवकेश सिंह से अलाव व्यवस्था के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन उनके द्वारा इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...