नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों में लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन मोबाइल और चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सेक्टर-12 निवासी अयूब के रूप में हुई। उसके खिलाफ छह केस दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। चोरी का विरोध करने पर लोगों को डराने के लिए आरोपी अपने पास चाकू रखता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...