उरई, फरवरी 22 -- उरई। रमजान का चौथा रोजा रविवार शाम इफ्तार के साथ मुकम्मल हो गया। मगरिब की नमाज अदा कर रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में शुक्र अदा किया। मस्जिदें जहां नमाजियों से भीड़ रहीं तो वहीं बाजारों में इफ्तार की तैयारियों से जुड़ी रौनक दिखाई दी। हालांकि, अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ी सख्त रही धूप ने रोजेदारों का इम्तिहान लेने की कोशिश की लेकिन रोजेदार दिनभर इबादत में जुटे रहे। रविवार सुबह सवेरे चौथे रोज़ की सहरी के बाद फज्र की नमाज अदा कर लोगों ने कुरआने पाक की तिलावत की और फिर दिनभर इबादत में मशगूल रहे। जोश से लबरेज बच्चों और बुजुर्गों ने भी रोजा रखा। इसके बाद रोजेदारों ने सिर्फ जरूरी काम ही किए अपना बाकी वक्त इबादत में गुजारा। जुहर व असर, दोनों नमाज में भी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रही। कुल मिलाकर रमजान की आमद से माहौल पूरी तरह...