भदोही, जनवरी 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर गंगा स्नान और हवन-पूजन के साथ बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की। कटी पतंगों के पीछे बच्चे और युवा दिन भर शोर मचाते हुए भागते रहे। बड़े-बुजुर्ग भी पतंग उड़ाने वालों की कला देख उनका उत्साह बढ़ाते रहे। वहीं सुबह से शाम तक तिल-पट्टी और पतंग की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मकर संक्रांति त्योहार दो दिन मनाने का प्राविधान है। बुधवार को भी प्रमुख गंगाा घाटों पर स्नानार्थियों का भीड़ उमड़ा रहा। काशी-प्रयाग के मध्य सेमराधनाथ, सीतामढ़ी, बेरासपुर, रामपुर, भोगांव, इटवां व इब्राहिमपुर गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। ब्रह्ममूर्ति में गंगा स्नान कर भक्त सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। उधर, नौ बजे से ही पतंग उड़ाने का क्रम शुरु हो गया था। तमाम युवा गंगा घाट पर भी पहुंचकर पतंग उडा़ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.