नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के बाजारों में अवैध पटरी बाजार, यातायात जाम और अतिक्रमण फिर बढ़ने लगा है। इससे नाराज व्यापारियों ने 12 फरवरी को फिर से विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस बार यह विरोध मार्च चांदनी चौक बाजार से शुरू होगा और लालकिले तक पहुंचेगा। बता दें कि बीती चार फरवरी को इन समस्याओं के विरोध में व्यापारियों ने सदर बाजार और सरोजिनी नगर मार्केट में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया तो चंद दिनों के लिए तस्वीर बदल गई। पुलिस और सरकारी विभागों ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली पटरी दुकानें हटवाई, लेकिन चंद दिनों बाद ही फिर से अवैध पटरी बाजार सजने लगे हैं। इसकी वजह से बाजारों में अतिक्रमण और जाम की समस्या फिर बढ़ गई है। सदर बाजार : फिर पहले जैसे हाल अवैध पटरियों की सबसे ज्यादा संख्या सदर बाजार में ह...