गंगापार, मई 22 -- भाजपाइयों ने मांडा क्षेत्र के नहवाई व चिलबिला बाजार में बुधवार सायं भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा के संयोजक पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी टिंकू तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिघिया सुब्बालाल प्रजापति ने की। निकाले गए भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के हांथों में तिरंगा झंडा फहरा रहा था। यह यात्रा प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग के चिलबिला बाजार से नहवाई, मांडारोड तक निकाला गया। यात्रा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद प्रजापति, अखिलेश सिंह, श्रीकृष्ण उर्फ डंपी तिवारी, लाल साहब चौबे, विवेक मिश्रा, मोतीलाल पटेल, अखिलेश शुक्ल पूर्व मंडल अध्यक्ष दिघिया, विपिन पांडेय, विजय कांत मिश्रा, सुजीत केशरी, सुब्बालाल मिश्रा, भाटा फूल तिवारी, गर्ग मुन...