बेगुसराय, अगस्त 25 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। पति की लंबी उम्र और घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाने वाला हरितालिका तीज व्रत इस बार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सबसे अधिक रौनक साड़ियों की दुकान में देखने को मिल रही है। बाजार में अलग-अलग किस्म की साड़ियां उपलब्ध हैं लेकिन महिलाओं की पहली पसंद सिल्क और चंदेरी साड़ियां बनी हुई हैं। दोपहर बाद बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने से चहल-पहल और भी बढ़ जाती है। महिलाएं अपनी आर्थिक क्षमता और पसंद के अनुसार साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। साड़ियों के अलावा सोना-चांदी और तीज व्रत से जुड़े अन्य सामानों की बिक्री भी तेज हो गयी है। बताया जाता है कि महिलाएं नए कपड़े पहनकर पूजा-अर्चना व उपवास रखती हैं और पति की लंबी उम्र की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.