गंगापार, मार्च 8 -- होली के दौरान खोवा, मिठाई की मांग बढ़ जाती है। खाद्य वस्तुओं की बढ़ी मांग का फायदा क्षेत्र के मिठाई कारोबारी जमकर उठाते है। कारोबारी कैंसरकारक नकली रिफाइंड का इस्तेमाल जमकर कर रहे है। हंडिया, सैदाबाद, बालीपुर, बीदा बाजारों में मौजूद छोटी बड़ी दुकानों में धड़ल्ले से नकली रिफाइंड तेल का प्रयोग किया जा रहा है। आश्चर्य यह है कि ये सभी बाजार मुख्य सड़क पर हैं। मौजूद दुकानों में खुले में काले हो चले रिफाइंड का जमकर उपयोग किया जा रहा है। मिठाई में प्रयुक्त होने वाले मिलावटी खोवा में इन दुकानों में प्रयोग किए जा रहे है। होली का पर्व नजदीक है इस त्योहार पर मिठाई और पकवानों के लिए तेल, घी और रिफाइंड की डिमांड बढ़ जाती है। रिफाइंड और तेल से रसगुल्ले से लेकर जलेबी तक तमाम मिठाई बनाई जाती हैं जिनका होली में खूब इस्तेमाल होता है। नकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.