गिरडीह, मार्च 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। वर्तमान समय में रमजान का पाक महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के सदस्य दिनभर रोजा रखकर शाम को इफ्तार कर रहे हैं। रमजान को लेकर बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। दोपहर 12 से लेकर शाम 5 बजे तक गांडेय, बुधुडीह, अहिल्यापुर, महेशमुंडा के बाजारों में ग्रामीणों की भीड़ सबसे ज्यादा उमड़ रही है। मुस्लिम समुदाय के सदस्य बाज़ार में सेव, संतरा, केला, खीरा, खजूर, नींबू, पावरोटी आदि की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं लगभग 3 महीने से मनरेगा एक्ट में मजदूरी की राशि नहीं मिलने से मनरेगा मजदूरों के बीच मायूसी छाई हुई है। बता दें कि रोजेदार बिना कुछ खाये - पिए दिनभर उपवास रखते हैं। रोजेदार नमाज, कुरान की तिलावत, रात को मस्जिद में जाकर ईशा की नमाज, तरावीह की नमाज पढ़कर अपना समय बिता रहे हैं। बता दें कि मुस्लिम कैलेंडर का नौवां मह...