आगरा, अगस्त 16 -- शहर में शनिवार की दोपहर को जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों में यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए सीओ यातायात ने डेढ़ सेक्शन पीएसी तथा यातायात पुलिस के साथ बाजारों में भ्रमण किया। दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर फैलाए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही बाजारों में जाम लगा रहे अनाधिकृत रूप खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। दुकानदारों को बाजारों के फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व सीओ यातायात अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ सोरों गेट पुलिस चौकी से गांधी मूर्ति पर पैदल मार्च किया। इस दौरान बाजारों में अनाधिकृत रूप से खड़े होकर जाम की समस्या बना रहे 53 दो पहिया वाहनों के चालान काटे। वाहन स्वामियों पर 26500 शमन शुल्क वसूला गया। सीओ यातायात ने दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि रोड के किनारे अपना सामान ना रखें। ...