घाटशिला, जनवरी 5 -- चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बाजपेयी नगर में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय जंगली हाथी इलाके में घुस आया। हाथी ने स्थानीय निवासी अनिल सिंह के बागान को अपना निशाना बनाते हुए वहां जमकर उत्पात मचाया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी देर रात पास के जंगलों से निकलकर सीधे बस्ती में दाखिल हुआ। उसने अनिल सिंह के बागान की बाड़ तोड़ दी और अंदर घुस गया। हाथी ने वहां लगे केले के दर्जनों पेड़ों को उखाड़ दिया और फसलों को पैरों तले रौंद डाला। पेड़ों के टूटने और हाथी की चिंघाड़ सुनकर गहरी नींद में सोए ग्रामीण जाग गए। इलाके में हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए छतों पर जमा हो गए। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.