काशीपुर, जनवरी 29 -- बाजपुर, संवाददाता। लेवड़ा नदी पर बने संकरे डायवर्जन के कारण उत्पन्न हो रही भारी यातायात समस्या से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा से मुलाकात की। इन लोगों ने एसडीएम से तत्काल समस्या को दूर करने और डायवर्जन को जल्द से जल्द चौड़ा करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वाल्मीकि ने एसडीएम को बताया कि लेवड़ा नदी पर डायवर्जन काफी संकरा बनाया है। इसके चलते यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों के फंसने से न केवल स्थानीय लोगों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि संकरी जगह होने के कारण दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है। कहा प्रशासन को जनता की इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया। एसडीएम ने प्रत...