काशीपुर, दिसम्बर 12 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर में गुरुवार देर रात गांव कनौरा के पास नेशनल हाइवे में खड़े डंपर से एक बस टकरा गई। हादसे में बस के परखच्चे उढ़ गए। जबकि बस में बैठे 3 महिलाओं समेत 22 लोग घायल हो गए। इस दौरान हाईवे पर चीख पुकार मच गई। दोराहा चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, ये बस गुरुवार को लखीमपुर से देहरादून के लिए निकली थी। इस बस में करीब सौ यात्री बताए जा रहे हैं। रात करीब साढ़े 12 बजे बस दोराहा चौकी क्षेत्र के गांव कनौरा में पहुंची थी। यहां सड़क किनारे खड़े एक डंपर से बस टकरा गई, जिनमें बस में चीख पुकार मच गई। सूचना पर दोराहा चौकी इंचार्ज जगदीश चंद तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.