काशीपुर, मार्च 21 -- बाजपुर। शुक्रवार को स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम कर रहे एक नाबालिग को श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा और उसे काउंसलिंग के लिए भेज दिया। वहीं टीम ने दुकान स्वामी से पूछताछ की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमसी बेलवाल ने बताया कि श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने पांडे रोड स्थित एसके ऑटो पार्ट्स पर छापा मारा। यहां 16 वर्षीय एक नाबालिग श्रमिक काम करता मिला। टीम उसे कोतवाली ले आई। जहां दुकान स्वामी तथा नाबालिग से पूछताछ की गई। एमसी बेलवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.